*देवभूमि न्यूज 24*
⭕हिंदू धर्म में भाद्रपद माह की षष्ठी तिथि का विशेष आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. इस पावन दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है.
देश के अलग-अलग जगहों पर यह पर्व हल षष्ठी, बलदेव छठ, ललही छठ या बलभद्र जयंती के नाम से मनाया जाता है. हिंदू परंपरा में यह दिन शक्ति, संयम और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का महापर्व है.
⚜️बलराम जयंती 2026 पूजा का तिथि और शुभ मुहूर्त
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
भगवान बलराम की जन्मतिथि को लेकर अलग-अलग मत प्रचलित हैं, उनमें से एक मत के अनुसार, बलराम जी का जन्म हल षष्ठी के दिन हुआ था. इसलिए बहुत सारे भक्तगण हल षष्ठी को भगवान बलराम की जयंती के रूप में मनाते हैं. वहीं गर्ग संहिता के अनुसार, भगवान बलराम का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को हुआ था. जो 16 सितंबर को सुबह 8:59 बजे शुरू होगी और 17 सितंबर को सुबह 10:47 बजे समाप्त होगी. इसलिए बलराम जयंती 16 सितंबर, बुधवार को भी मनाई जा रही है.
🪔आखिर बलराम जी को क्यों कहा जाता है हलधर?
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
भगवान बलराम का एक प्रमुख नाम हलधर है. हलधर का मतलब है हल धारण करने वाला. पौराणिक परंपरा में भगवान बलराम को हल और मूसल धारण करने वाले योद्धा के रूप में बताया गया है. उनका हल केवल खेती का उपकरण नहीं बल्कि उनके प्रमुख अस्त्र के रूप में भी प्रसिद्ध है. इसी वजह से बलराम जी को हलधर, हलायुध और बलदेव जैसे नामों से भी जाना जाता है. बलराम जी का संबंध कृषि और धरती से भी जोड़ा जाता है. यही कारण है कि उनकी पूजा से जुड़ी परंपराओं में हल और खेती-किसानी का विशेष महत्व दिखाई देता है.
🪔बलराम जी के जन्म से जुड़ा बड़ा रहस्य
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
बलराम जी के जन्म की कथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से भी गहराई से जुड़ी हुई है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बलराम जी पहले माता देवकी के गर्भ में थे. उस समय मथुरा का राजा कंस अपनी बहन देवकी की संतानों से भयभीत था. कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने योगमाया को आदेश दिया कि माता देवकी के गर्भ में पल रहे सातवें भ्रूण को माता रोहिणी के गर्भ में भेज दें. योगमाया ने ऐसा ही किया. इसी वजह से बलराम जी का जन्म रोहिणी के गर्भ से हुआ माना जाता है. गर्भ के इस स्थानांतरण के कारण ही बलराम जी का एक नाम संकर्षण पड़ा. संकर्षण का संबंध खींचकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने से जोड़ा जाता है. इस तरह बलराम जी की जन्म कथा श्रीकृष्ण के अवतार की पूरी कहानी में एक महत्वपूर्ण कड़ी बन जाती है.
🪔बलराम जी की पूजा कैसे करें?
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
बलराम जयंती के दिन सुबह स्नान करके के बाद भगवान बलराम का ध्यान किया जाता है. पूजा के स्थान पर भगवान बलराम की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करके उन्हें जल, पुष्प, फल और नैवेद्य अर्पित किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान बलराम के साथ भगवान श्रीकृष्ण को भी याद किया जाता है.
*🚩#हरिऊँ🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








