लुधियाना स्कूल का कार्तिक वॉलीबॉल खेल में करेगा जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

सिरमौर:अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में संगड़ाह जॉन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना का वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। यहां के छात्र कार्तिक ने वॉलीबॉल में अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके कारण इस खिलाड़ी का चयन 11-10-2026 से 14-10-2026 तक जिला शिमला के कुपवी में होने वाली छात्र वर्ग की U-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। संगड़ाह जॉन के इस खिलाड़ी के चयन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना की SMC के अध्यक्ष बलिंदर सिंह ठाकुर, पूर्व SMC अध्यक्षा सिंपल ठाकुर, अन्य सदस्यों तथा स्थानीय लोगों ने विद्यालय के डीपीई और U-19 छात्र वर्ग के खेल प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर को बहुत बहुत बधाई दी है और आभार व्यक्त किया है कि उनके मार्गदर्शन से इस विद्यालय का छात्र राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला सिरमौर का नेतृत्व करेगा।