*देवभूमि न्यूज 24*
शिमला हिमाचल प्रदेश में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (ऋण वसूली अधिकरण) का शुभारंभ 18 सितंबर 2026 को प्रातः 9:15 बजे होने जा रहा है। इसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया करेंगे।
हिमाचल प्रदेश में डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल की शुरुआत को अधिवक्ता समुदाय के साथ-साथ आम जनता के लिए भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे ऋण वसूली से संबंधित मामलों की सुनवाई और निस्तारण के लिए प्रदेश में एक विशेष न्यायिक मंच उपलब्ध होगा।
शिमला बार एसोसिएशन के प्रधान ने अधिवक्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे कवर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस ट्रिब्यूनल का शुभारंभ एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है, जिसका लाभ अधिवक्ताओं के साथ-साथ संबंधित पक्षों को भी मिलेगा।








