सिरमौर क्राइम डायरी

Share this post

देवभूमि न्यूज 24

पुरुवाला में गौशाला से 4 लीटर अवैध शराब बरामद पुरुवाला पुलिस ने ज्वालापुर चौक पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर कांशीपुर निवासी धर्म सिंह की गौशाला में तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 4 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाअंब में चाय की दुकान से 7 बोतल देशी शराब पकड़ी
कालाअंब पुलिस ने जोहड़ों में कार्रवाई करते हुए एक चाय की दुकान से 7 बोतल देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार दुकान में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। तलाशी के दौरान शराब बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नाहन में डंडे से हमला करने का आरोप, मामला दर्ज
नाहन के गुन्नूघाट निवासी संजीव अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि पड़ोसी अंकुर शर्मा ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए डंडे से उसके सिर पर वार किया। शिकायत के अनुसार घटना 14/15 सितंबर की रात की है। पुलिस थाना नाहन ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।