हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
बंगाली मिस्ट्री सीरीज ‘बीबी बख्शी’ जो फिलहाल Fridaay OTT पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रही है, ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सीरीज की लेखिका परमिता मुंशी को Redwine Entertainment Present OTT and Fashion Award 2026 में बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी राइटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जॉयदीप मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस सीरीज में ईशा साहा और देबराज भट्टाचार्य लीड रोल में हैं।
शांत शहर गोलापुर की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बीबी बख्शी’ की कहानी है बीबी की, जो एक तेज दिमाग वाली महिला कांस्टेबल है और अपनी तेज बुद्धि और अनोखे अंदाज से लोकल रहस्यमयी केसों को सुलझाती है। अपनी प्रोफेशनल चुनौतियों के साथ-साथ बीबी अपनी पर्सनल लाइफ और गोपाल के साथ अपनी नई-नई शुरू हुई प्रेम कहानी को भी संभालती है, जिसमें मिस्ट्री, इन्वेस्टिगेशन और इमोशन्स का खूबसूरत संगम है।
परमिता मुंशी को मिला यह सम्मान ‘बीबी बख्शी’ की ओरिजिनल कहानी को रेखांकित करता है – एक मजबूत महिला किरदार के नेतृत्व वाली कहानी जो एक अनोखे इन्वेस्टिगेटिव कॉन्सेप्ट पर आधारित है। दर्शकों ने भी इसकी अलग कहानी और दमदार किरदारों को खूब सराहा है।
अवॉर्ड जीतने पर परमिता मुंशी ने कहा, “बीबी बख्शी के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी राइटर अवॉर्ड जीतना हमारे लिए बेहद भावुक पल है। ओरिजिनल स्टोरीटेलिंग एक ऐसी जगह है जिसे हम अक्सर एक्सप्लोर नहीं कर पाते, और ये एक फीमेल-लेड स्टोरी है इसलिए ये सम्मान और भी खास हो जाता है। हमने कभी नहीं सोचा था कि दर्शक हमारी कहानी को इतना प्यार देंगे। ये अवॉर्ड इस बात का सुंदर अहसास है कि आपने सच में बीबी बख्शी को अपना बना लिया है। दिल से शुक्रिया मेरे डायरेक्टर जॉयदीप मुखर्जी को कहानी पर विश्वास करने के लिए और हमारी प्रोड्यूसर कैमेलिया ग्रुप की रूपा दत्ता को, जिनके सपोर्ट के बिना ये संभव नहीं था।”








