सीबीएफसी का पुनर्गठन, प्रीति जिंटा-पंकज त्रिपाठी समेत 18 सदस्य शामिल

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

नई दिल्ली : भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का तत्काल प्रभाव से तीन वर्ष की अवधि के लिए पुनर्गठन किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को बोर्ड के पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना जारी की गई।

पुनर्गठित सीबीएफसी में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, हंसराज हंस, प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, रिकी केज, सुनील शेट्टी, रूपा गांगुली और प्रियदर्शन सहित कुल 18 सदस्य शामिल किए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने यह पुनर्गठन सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 तथा सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए किया है। बोर्ड का कार्य फिल्मों के प्रमाणन से संबंधित वैधानिक प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करना है।