🌹देवभूमि न्यूज24
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
⭕शनिवार का महत्व: शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनि देव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मान्यता है कि जब शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न होते हैं, तो उनकी सभी समस्याएं हल हो जाती हैं और इच्छाएं पूरी होती हैं।
शनिदेव को कर्मफल दाता माना जाता है, और जो लोग अच्छे कार्य करते हैं, उन पर शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहती है।
⚜️बुरे कर्मों का दंड
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हालांकि, जो लोग बुरे कार्य करते हैं, उन्हें शनिदेव दंडित करते हैं। यदि शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं या उनकी राशि के अनुसार साढ़ेसाती या शनि की ढैया का प्रभाव होता है, तो ऐसे व्यक्तियों के जीवन में अनेक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे लोगों को विशेष रूप से शनिवार को पूजा करनी चाहिए। यदि आप कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और साढ़ेसाती तथा ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
🔔शनिवार को करें ये 5 उपाय👇🏼
⚜️काले तिल का दान
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शनिवार को शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल का दान करना चाहिए। यह माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन काले तिल का दान करता है, उसके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आप जरूरतमंदों को काले तिल का दान कर सकते हैं।
⚜️पीपल वृक्ष की पूजा
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करें। पीपल की परिक्रमा करने के बाद उसमें कच्चा सूत बांधें और पीपल के पत्तों की माला बनाकर शनिदेव को अर्पित करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी इच्छाएं पूरी होती हैं।
⚜️शनिदेव का प्रभावशाली मंत्र
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शनिवार को पूजा करते समय शनिदेव का मंत्र •’ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होता है।
⚜️हनुमान जी की पूजा
*卐卐卐卐卐卐








