*देवभूमि न्यूज 24*
⭕राधा अष्टमी श्री राधा रानी के प्राकट्य (अवतार) दिवस के रूप में मनाई जाती है. ये पर्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जो कि इस बार 19 सितंबर को है.
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री राधा रानी राजा वृषभानु की यज्ञ भूमि पर कमल के पुष्प पर प्रकट हुई थीं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और श्री राधा-कृष्ण की पूजा करने से घर में सुख, शांति और प्रेम का वास होता है.
राधा अष्टमी का व्रत धार्मिक दृष्टि से बेहद पुण्यदायी माना गया है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती हैं. साथ ही, राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद भी मिलता है. अगर आप भी राधा अष्टमी का व्रत रखने वाले हैं, तो आइए जानते हैं इसकी पूजा विधि और कुछ जरूरी नियम.
⚜️राधा अष्टमी व्रत 2026
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
साल 2026 में राधा अष्टमी का पावन पर्व 19 सितंबर (शनिवार) को मनाया जाएगा.
🚩अष्टमी तिथि प्रारंभ:- 18 सितंबर 2026 को दोपहर 1:02 बजे से.
🚩अष्टमी तिथि समाप्त:- 19 सितंबर 2026 को दोपहर 3:28 बजे तक.
🚩पूजा का शुभ मुहूर्त:- 19 सितंबर को सुबह 11:01 बजे से दोपहर 1:28 बजे तक रहेगा.
⚜️राधा अष्टमी व्रत कैसे करें?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐इस दिन विधि-विधान से श्री राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. संपूर्ण व्रत और पूजा की विधि नीचे दी गई है:-
🚩खान-पान:- सप्तमी तिथि की शाम से ही सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें.
🚩ब्रह्म मुहूर्त स्नान:- राधा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनें. स्नान के जल में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें.
🚩संकल्प:- पूजा के स्थान पर बैठकर हाथ में जल, अक्षत और पुष्प लेकर राधा रानी के व्रत का संकल्प लें.
🚩वेदी सजावट:- पूजा स्थल को साफ करके एक चौकी पर श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें.
🚩अभिषेक और श्रृंगार:- संभव हो तो पंचामृत से राधा-कृष्ण का अभिषेक करें. अगर तस्वीर है तो गंगाजल के छींटे देकर शुद्ध करें. उन्हें सुंदर वस्त्र, आभूषण और ताजे फूलों की माला पहनाएं.
🚩पूजन सामग्री:- सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें. इसके बाद राधा-कृष्ण को रोली, चंदन, अक्षत (चावल) और धूप-दीप अर्पित करें.
🚩समय:- राधा रानी का प्राकट्य दोपहर के समय हुआ था, इसलिए मध्याह्न (दोपहर) के समय उनकी पूजा करनी चाहिए.
🚩कथा और मंत्र:- पूजा के दौरान हाथ में फूल और अक्षत लेकर राधा अष्टमी व्रत कथा सुनें या पढ़ें. साथ ही •‘हरे कृष्ण’ महामंत्र’ या •राधा रानी के नामों का जप करें.
🚩भोग अर्पण:- राधा रानी को खीर, मालपुआ, माखन-मिश्री, पंचामृत, फल या सात्विक मिठाइयों का भोग लगाएं. भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें.
🚩आरती:- आखिर में धूप-दीप जलाकर श्री राधा-कृष्ण की आरती उतारें और सभी में प्रसाद वितरित करें.
🚩व्रत पारण:- इस व्रत का पारण अगले दिन नवमी तिथि को दोपहर 12:00 बजे किया जाता है. नवमी पर सुबह स्नान और पूजन के बाद ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को भोजन कराएं, और फिर प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत खोलें.
🚩जय_जय_श्री_राधे_राधे🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








