सिरमौर के सपूत समीर दत्ता बने ऊना के नए आरटीओ

Share this post

एमवीआई पद से पदोन्नति के बाद संभाला कार्यभार, अशोक कुमार कलसी के सेवानिवृत्त होने के बाद चल रहा था अतिरिक्त प्रभार

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

ऊना ; सिरमौर जिले के सपूत समीर दत्ता ने ऊना जिला के नए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले समीर दत्ता ऊना में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) के पद पर सेवाएं दे रहे थे। अब प्रदेश सरकार ने उन्हें पदोन्नति देते हुए ऊना के आरटीओ की जिम्मेदारी सौंपी है।
ऊना के तत्कालीन आरटीओ अशोक कुमार कलसी 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हो गए थे। इसके बाद ऊना आरटीओ कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार नालागढ़ के आरटीओ को सौंपा गया था। अब समीर दत्ता की नियुक्ति के साथ ऊना को स्थायी आरटीओ मिल गया है।
सिरमौर से संबंध रखने वाले समीर दत्ता के ऊना में आरटीओ पद पर नियुक्त होने से क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। विभाग में एमवीआई के रूप में कार्य करते हुए वे परिवहन संबंधी मामलों का अनुभव हासिल कर चुके हैं। अब आरटीओ के रूप में उनके सामने जिले में परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाने और विभागीय कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी होगी।