देवभूमि न्यूज 24
शिमला, 20 सितंबर 2026: बीसीएस क्षेत्र में बढ़ते नशाखोरी के मामलों को लेकर आज तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बीसीएस को नशे के मामले में रेड जोन चिन्हित किया गया है।
बैठक में वार्ड पार्षद और वार्ड के अन्य प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लिया और नशे की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में लिए गए 4 बड़े निर्णय:
1. बीसीएस क्षेत्र के सभी कोचिंग संस्थानों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की जाएगी।
2. क्षेत्र के सभी पीजी (पेइंग गेस्ट) आवासों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा।
3. सभी कोचिंग संस्थानों के मुख्य गेट के सामने निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
4. क्षेत्र में 24×7 पुलिस गश्त को और अधिक सुदृढ़ और नियमित किया जाएगा।
समिति ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समिति और पुलिस का पूरा सहयोग करें।








