*देवभूमि न्यूज 24*
⭕गणेशोत्सव के समापन पर श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन एक अत्यंत पवित्र और भावुक परंपरा है। यह इस बात का प्रतीक है कि बाप्पा अपने धाम कैलाश पर्वत की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। लोकानुसार प्रतिमा का विसर्जन डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन (अनंत चतुर्दशी) पर किया जाता है। इस वर्ष अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को है।
⚜️शुभ चौघड़िया मुहूर्त:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩लाभ:- सुबह 07:41 से 09:12 तक
🚩अमृत:- सुबह 09:12 से 10:42 तक
🚩शुभ:- दोपहर 12:13 से 01:43 तक
⚜️विशिष्ट शुभ मुहूर्त:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 11:48 से 12:37 तक
🚩विजय मुहूर्त:- दोपहर 02:13 से 03:01 तक
🪔गणेश विसर्जन की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
⚜️1. अंतिम पूजन व महाआरती:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
विसर्जन से पूर्व बाप्पा का ताजे पुष्पों से श्रृंगार करें, दुर्वा अर्पित करें और मोदक/लड्डू का भोग लगाएं। इसके पश्चात धूप-दीप जलाकर आरती करें तथा पूजा में हुई जाने-अनजाने भूलों के लिए क्षमा प्रार्थना करें।
⚜️2. विदाई यात्रा की तैयारी:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
प्रतिमा को सादर अक्षत-पुष्प चढ़ाकर चौकी से थोड़ा खिसकाएं। इसके बाद प्रतिमा को आदरपूर्वक चौकी सहित उठाकर घर से बाहर निकालें। परिवार के सभी सदस्य •’गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ विसर्जन स्थल की ओर बढ़ें।
⚜️3. विसर्जन प्रक्रिया:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐•पारंपरिक विधि:- प्रतिमा को किसी पवित्र नदी, तालाब या जलाशय में आदरपूर्वक प्रवाहित करें।
🚩पर्यावरण-अनुकूल विधि (इको-फ्रेंडली):- यदि प्रतिमा माटी (मिट्टी) की बनी है, तो घर के ही एक बड़े बर्तन या टब में पानी भरकर उसमें विसर्जन करें। यह सर्वोत्तम और प्रकृति-संरक्षक तरीका है।
⚜️4. विसर्जन के समय जपने योग्य मंत्र:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐विसर्जन करते समय इनमें से किसी भी मंत्र का पाठ करें:-
🚩’गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठ स्वस्थाने परमेश्वर। मम पूजा गृहीत्मेवां पुनरागमनाय च॥’
‘यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च॥’
(वैदिक मंत्र) ‘ॐ गणानां त्वा गणपतिं हवामहे…’
⚜️5. विसर्जन के उपरांत नियम:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
प्रतिमा विसर्जन के तुरंत बाद पीछे मुड़कर न देखें। घर लौटकर हाथ-पैर धोएं, मुख्य द्वार पर प्रणाम करें और बाप्पा से अगले वर्ष पुनः पधारने की मंगल प्रार्थना करें।
🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐








