हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
मुंबई:अभिषेक बच्चन की यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) को उसका पहला चैंपियन मिल गया। एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स ने फाइनल में बेलफास्ट वोल्व्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली।
मलाहाइड में खेले गए फाइनल में बेलफास्ट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 150 रन बनाए। बेलफास्ट की तरफ से टिम टेक्टर ने सबसे ज्यादा 84 रन (62 गेंद) बनाए।
जवाब में एडिनबर्ग ने 151 रन का लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। एंड्रीज गौस ने नाबाद 90 रन (61 गेंद, 8 चौके, 4 छक्के) की मैच जिताऊ पारी खेली।
एडिनबर्ग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए।
संक्षेप में स्कोर:
बेलफास्ट वोल्व्स – 150/5
एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स – 151/3 (18.4 ओवर)
मैन ऑफ द मैच – एंड्रीज गौस








