शिलाई के डॉ. विजय राणा ने मनोचिकित्सा में हासिल की MD की डिग्री

Share this post

CIP रांची से उच्च शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

शिलाई :शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत कोटी उतरोउ के गांव धार, डाकघर कोटी उत्तरोऊ निवासी होनहार युवा चिकित्सक डॉ. विजय राणा ने मनोचिकित्सा (Psychiatry) में MD की डिग्री हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP), रांची से मनोचिकित्सा में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है।
डॉ. विजय राणा ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल, शिमला तथा बारहवीं की शिक्षा शिवालिक पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में प्रवेश के लिए कड़ी मेहनत की और एमएमयू सोलन से MBBS की डिग्री हासिल की। निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने अब मनोचिकित्सा में MD की उपाधि प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है।
डॉ. विजय राणा स्वर्गीय श्री अमर सिंह राणा पूर्व प्रधान के सुपुत्र हैं। व श्री बलदेव राणा एवं हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा के छोटे भाई हैं।
डॉ. विजय राणा की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ शिलाई विधानसभा क्षेत्र और पूरे सिरमौर जिले में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, जो मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का सपना देखते हैं।
डॉ. विजय राणा की इस शानदार उपलब्धि पर देवभूमि न्यूज 24 परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।