राजधानी शिमला की सड़कें सरकार के विकास के दावों की खोल रही हैं पोल : राकेश डोगरा

Share this post

ढली में गड्ढे और धूल से जनता परेशान, सरकार बताए चार साल में सड़कों की हालत क्यों नहीं सुधरी
देवभूमि न्यूज 24
शिमला : भाजपा प्रवक्ता राकेश डोगरा ने ढली में शिमला शहर की शुरुआत पर सड़कों की खराब स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

राकेश डोगरा ने कहा कि ढली में शिमला शहर शुरू होते ही लोगों को जगह-जगह गड्ढों और धूल का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी की सड़कें ही जब इस हालत में हैं, तो प्रदेश के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग चार वर्ष हो चुके हैं, लेकिन सड़कों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नजर नहीं आ रहा है। सरकार विकास के दावे तो बहुत करती है, लेकिन राजधानी की सड़कें उन दावों की हकीकत खुद बयां कर रही हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से मांग की कि ढली सहित शिमला की खराब सड़कों की तुरंत मरम्मत करवाई जाए, ताकि स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।