मृत्यु के बाद श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान क्यों है जरूरी? स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताई वजह

Share this post

    *देवभूमि न्यूज 24*

⭕प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज बता रहे हैं कि मृत्यु के बाद श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान करना क्यों है जरूरी…

⚜️प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
आपको बता दें कि स्वामी प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं वह लोगों को कथा व सत्संग के माध्यम से मोक्ष का मार्ग बताते हैं। महाराज जी के दर्शन करने देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं और अपने प्रश्न स्वामी प्रेमानंद महाराज जी से करते हैं। जिनका उत्तर महाराज जी देते है और लोगों की शंकाओं को दूर करते हैं। एक भक्त ने महाराज जी से पूछा कि जो लोग मृत्यु लोक को चले जाते हैं। उनका पिंड दान, तर्पण और श्राद्ध करना क्या जरूरी होता है।

जिस पर महाराज जी ने उत्तर दिया कि जब भी हम लोग मंत्रों द्वारा पिंड दान करते हैं तो भगवान को सबसे पहले पहुंचता है। फिर जहां भी वह जीव होगा उसको उसका पुण्य पहुंचा दिया जाएगा। महाराज जी ने कहा कि हमारे पूर्वज किसी भी योनि में हो उनको पिंड दान, तर्पण और दान प्राप्त होता है, जो हम करते हैं। भगवान उनको वहां तक पहुंचाते हैं। क्योंकि हमको तो पता नहीं है कि वह अब कहां है, लेकिन भगवान को सब पता है। इसलिए भगवान वहां तक पहुंचाते हैं। साथ ही इससे उस जीव की उन्नति हो जाएगी और उनका मंगल होना शुरू हो जाएगा। महाराज जी ने आगे कहा कि जैसे हमने संकल्प किया किसी पिंड या दान का तो वह मंत्रों द्वारा भगवान को प्राप्त हो जाता है। वहीं ऐसा करने से परिवार में धर्मात्मा पुत्र की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार के लोगों में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

⚜️जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर जिले के सरसौल ब्‍लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।

🚩जय_जय_श्री_राधे_राधे🚩
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐