25 सितंबर को सराहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Share this post

कार्तिकेय तोमर
देवभूमि न्यूज 24

नाहन, 24 सितंबर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 25 सितंबर, 2026 को जिला सिरमौर के सराहां में आयोजित राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मेले के समापन समारोह में शामिल होने के साथ क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।