एक बार सिनेमा हाल में जाकर जरूर देखें खूंटा फिल्म: अनुशी शर्मा

Share this post

फिल्म को हिमाचल- उत्तराखंड में मिल रहा है भरपूर सहयोग: मोदी

यशपाल कपूर,ब्यूरो, सोलन
देवभूमि न्यूज 24

हिमाचली कलाकारों से सजी पहली हिमाचली पृष्टभूमि पर बनी फिल्म खूंटा को हिमाचल- उतराखंड समेत अन्य राज्यों में भरपूर प्यार मिल रहा है। यह कहना है फिल्म की निदेशक और मुख्य अभिनेत्री सिरमौर जिला के द्राबिल की बेटी अनुशी शर्मा का। उन्होंने हिमाचल के लोगों से अपील की है कि वह इस फिल्म को सिनेमाहाल में जाकर जरूर देंखे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि देवभूमि हिमाचल के लोगों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी। फिल्म खूंटा 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हिमाचली कलाकारों से सजी इस पहली फिल्म का लेखन, निर्देशन एवं मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में अनुशी शर्मा ने अभिनय दमदार रहा है। इस फिल्मी को मुकेश मोदी ने प्रोड्यूस किया है। हिमाचल एवं उत्तराखंड की पृष्ठभूमि, देव परंपरा एवं हसीन वादियों में फिल्माई गई यह फिल्म पहाड़ी संघर्ष एवं संवेदनाओं को दर्शाती है। प्रकृति से हो रहे खिलवाड़ और कुदरत की दहाड़ को भी दर्शाने का प्रयास गया है। खूंटा का कर्णप्रिय पहाड़ी संगीत काफी प्रचलित हो चुका है। मोदी ने बताया कि यह फिल्म देश के 60 सिनेमा घरों पर दिखाई जा रही है। सोलन में इसके प्रतिदिन तीनों सिनेमाहाल में चार शो दिखाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज फिल्म की निदेशक अनुशी शर्मा और फिल्म के प्रोड्यूसर मुकेश मोदी ने सोलन के मिनी सचिवालय में एएसपी रमेश शर्मा, डीएसपी अजय शर्मा और डीटीओ सोलन जीसी शर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें फिल्म देखने की अपील की और साथ ही सिरमौर कल्याण मंच सोलन के सदस्यों से मुलाकात की। अनुशी शर्मा ने कहा कि वह देव आस्था और देव परंपरा पर बनी इस फिल्म को आवश्य देंखे।