मीडिया अलर्ट: विक्की कौशल ने सूरत में हरित जवेरी ज्वैलर्स के नए फ्लैगशिप स्टोर का किया उद्घाटन

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

मुंबई:बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल ने सूरत में हरित जवेरी ज्वैलर्स के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य कबुकी ड्रॉप के साथ उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ ब्रांड के फाउंडर हरित जवेरी भी मौजूद थे।

यह जुड़ाव ऑथेंटिसिटी, भरोसे, कारीगरी और ईमानदारी जैसे मूल्यों को दर्शाता है जो ब्रांड की पहचान हैं।

लॉन्च के मौके पर विक्की कौशल ने हरित जवेरी ज्वैलर्स की एक सिंपल और एलिगेंट रोज़ गोल्ड चेन पहनी थी, जो उनके इंडियन लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रही थी।

इस अवसर पर विक्की कौशल ने कहा, “जब मुझे गुजरात में एक ऐसे ज्वैलरी ब्रांड के ओपनिंग के लिए बुलाया गया, जिसका मूल मंत्र सही कारीगरी, सही क्वालिटी और सही कीमत है, तो यह बात मुझे खास लगी। आज की तेज रफ्तार दुनिया में हरित जवेरी ज्वैलर्स जैसी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जिस ईमानदारी और क्वालिटी की जरूरत होती है, वह सच में खास है। ज्वैलरी खरीदना भरोसे का काम है और यह भरोसा समय के साथ निभाए गए मूल्यों से बनता है। मुझे गुजरात आकर और हरित जवेरी की इस नई विरासत का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मेरे लिए ज्वैलरी यादों और जश्न से जुड़ी होती है और यहां आप उस भावना को महसूस कर सकते हैं।”