टॉक्सिक म्यूजिक लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश के साथ अपनी मुलाकात को याद कर भावुक हुईं हनिता भांबरी

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

सिंगर-राइटर हनिता भांबरी की रॉकिंग स्टार यश के साथ पहली मुलाकात फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के म्यूजिक लॉन्च पर हुई, जहाँ उन्होंने फिल्म का टाइटल ट्रैक परफॉर्म किया था। इस गाने को हनिता ने ही गाया और लिखा है, जबकि म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है।

यह गाना बहुत ही कम समय में बना था। हनिता ने म्यूजिक लॉन्च से सिर्फ दो दिन पहले ही इसे रिकॉर्ड किया था, इसलिए गाने के बनने के दौरान उनकी और यश की मुलाकात नहीं हो पाई थी। दोनों की पहली मुलाकात लॉन्च इवेंट पर ही हुई।

परफॉर्मेंस के बाद स्टेज पर होस्ट ने हनिता से पूछा कि यश को देखकर उनके मन में क्या आता है, तो हनिता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह स्पीचलेस हैं और बस उनकी आँखों में खो गई हैं।

बाद में इवेंट में यश ने हनिता से बात की, उनके गाने और आवाज की तारीफ की और उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हनिता की मां को जन्मदिन की बधाई भी दी और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए हनिता ने कहा, “गाना बनाते समय हम मिल नहीं पाए क्योंकि सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। मैंने लॉन्च से सिर्फ दो दिन पहले ही इसे रिकॉर्ड किया था, इसलिए हम पहली बार इवेंट पर ही मिले। वह गाने और मेरी आवाज को लेकर बहुत एनकरेजिंग थे और उन्होंने मुझे करियर के लिए बेस्ट विशेज दीं। उन्होंने मेरी मां को बर्थडे विश किया, जो बहुत ही प्यारा जेस्चर था। मुझे वह बहुत ही वार्म और डाउन-टू-अर्थ लगे।”