पिता के सपनो क़ो साकार कर रही शिलाई कि होनहार बेटी अनामिका नेगी

Share this post


देवभूमि न्यूज 24
जब किसी माता पिता का होनहार बच्चा (माँ-बाप) के दिखाए रास्तो पर चलकर ईमानदारी से कड़ी मेहनत और ईश्वर में विश्वास करके उनके सपनो क़ो साकार करता है तो उससे बढकर शायद और कोई खुशी माता पिता के लिए हो नहीं सकती,ऐसा ही एक खास उदाहरण हाल ही में देखने व सुनने क़ो मिलता है शिलाई विधानसभा के शिलाई गाँव से सम्बन्ध रखने वाली पिता कुलदीप नेगी कि होनहार और प्रतिभाशाली बेटी अनामिका नेगी का,जिस शिलाई क्षेत्र से कबड्डी के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनेकों खेल शख्सियते देखने व सुनने क़ो मिलती है,जिन होनहार बेटियों पर हिमाचल ही नहीं अपितु देश का हर व्यक्ति गर्व महसूस करता हैं,जैसे मुख्यत अर्जुन विजेता ऋतु नेगी,पुष्पा राणा,प्रियंका नेगी,साक्षी शर्मा इत्यादि,हाल ही मे जिस होनहार,मेहनती,
अद्भुत प्रतिभाशाली बेटी अनामिका का चयन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला कबड्डी टीम के लिए हुआ है,जो होनहार बेटी पूर्व में भी गोल्ड मैडल जीत चुकी है और पांच बार राष्ट्रीय स्तर कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है,जिनके चयन से माता पिता,शिक्षक़ो,ट्रेनर और समस्त क्षेत्रवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे है,साथ ही सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी बेटी अनामिका नेगी और इनके माता पिता क़ो ढेरो शुभकामनाए प्राप्त हो रही है,और दुआए दें रहे है कि बेटी अनामिका राष्ट्रीय के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी एक दिन जरुर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगी,अनामिका नेगी के पिता कुलदीप नेगी अपने समय में राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध एथलीट खिलाडी रहे है,और विद्युत विभाग के शिमला से अधीक्षक के सम्मानित पद से सेवामुक्त हुए है,जिन्होंने प्रदेशभर में विभिन्न क्षेत्रों में ईमानदारी से विधुत विभाग में सेवाएं प्रदान कि,जिनकी दो बेटिया राष्ट्रीय स्तर कि बेहतरीन कबड्डी खिलाडी रही है,और अब बर्षों से खेल कोटे के आधार पर नियुक्त होकरशिक्षा विभाग मे (जेबीटी) के पद पर सेवाएं दें रही है,साथ ही तीसरी बेटी भी कबड्डी की बेहतरीन खिलाडी मानी जाती रही है और बेटा भारतीय सेना में राष्ट्र कि सेवा कर रहा है,जिन बेटियों क़ो आगे बढ़ाने और सपनों क़ो साकार करने मे बेटी अनामिका नेगी के माता का भी विशेष योगदान माना जाता है,पिता कुलदीप नेगी का सपना था की बेटियां राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा और हुनर का लोहा मनवाए,जिस सपने क़ो पँख देने के लिए पिता कुलदीप नेगी ने बेटे से भी बढकर बेटियों क़ो हमेशा आगे बढ़ने और हर संभव सहयोग और प्रेरित किया,जिस पिता के सपनो क़ो इस प्रकार के परिणाम देखकर होनहार बेटी अनामिका नेगी कहीं ना कहीं उन सपनो क़ो साकार भी करती जा रही हैं,और भविष्य में उम्मीद करते है की अनामिका नेगी एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी (माता-पिता) के सपनो क़ो पूरा करेंगी.अनामिका नेगी में कबड्डी के प्रति जूनून और लगाव कुछ इस कदर है की गुठनों में चोट लगने और दो-दो ऑपरेशन होने के बावजूद भी कबड्डी खेलना नहीं छोड़ा और इसी जज्बे,कड़ी मेहनत और (माता-पिता) के आशीर्वाद का प्रतिफल है की बेटी अनामिका समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनती जा रही है,अनामिका नेगी खेल के साथ साथ अपनी अपनी उच्च शिक्षा शिलाई कॉलेज से पूर्ण कर रही है.और कबड्डी के क्षेत्र मे ही अपना भविष्य बनाना चाहती,तो वही समय समय पर बड़ी बहनों का भी भरपूर मार्गदर्शन और सहयोग मिलता है,साथ ही जिस प्रकार मंत्री हर्षवर्धन चौहान के प्रयासों से शिलाई मे गर्ल्स हॉस्टल खुलवाया गया हैं जिसके खुलने से प्रतिभाशाली बेटियों क़ो बेहतर मंच और अभिभावकों क़ो आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी,इसमें भी कोई संदेह नहीं की शिलाई क्षेत्र मे बेटियों क़ो समय समय पर उचित मंच और आगे बढ़ाने मे जिला सिरमौर कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप राणा,ग्यार सिंह नेगी,जवाहर देसाई इत्यादि अनेकों शख्सियतो की विशेष भूमिका मानी जाती है.

स्वतंत्र लेखक -हेमराज राणा सिरमौर