जोनल अस्पताल धर्मशाला में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, फार्मासिस्टों के योगदान को सराहा

Share this post

राजीव शर्मन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24

जोनल अस्पताल धर्मशाला में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ कांगड़ा डॉ. उमेश भारती रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा , एमओएच डॉ. विक्रम कटोच, एसएमओ डॉ. सुनील भट्ट और एसीएफए पंकज गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं फार्मेसी स्टाफ मौजूद रहा।

इस वर्ष फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की ओर से निर्धारित थीम “स्वस्थ भारत” और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance)” को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की बढ़ती चुनौती और इसके प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सीनियर मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. अनुराधा शर्मा ने जोनल अस्पताल धर्मशाला में कार्यरत सभी चीफ फार्मेसी ऑफिसर (CPO) एवं फार्मेसी ऑफिसर (PO) के कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।

मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. उमेश भारती ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई देते हुए स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने फार्मासिस्टों को नवाचार और नई कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

कैजुअल्टी के लिए 2000 सिरिंज दान

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मेसी अधिकारियों की ओर से जोनल अस्पताल धर्मशाला की कैजुअल्टी के लिए 5 एमएल की 2000 सिरिंज दान की गईं। इस सहयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मेसी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर करनैल ठाकुर, संदीप शर्मा,मनीष शर्मा व रीना देवी सहित फार्मेसी ऑफिसर और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।