महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘हनुमान अंश’ के कंपोजर धीरेंद्र मुलकलवार की तारीफ की

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24,मुंबई

म्यूजिक कंपोजर धीरेंद्र मुलकलवार के लिए यह एक यादगार पल रहा। हाल ही में उन्होंने नागपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के लिए धीरेंद्र के म्यूजिक की जमकर तारीफ की और फिल्म की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

इस मुलाकात के दौरान दोनों ही एथनिक लुक में नजर आए। सीएम देवेंद्र फडणवीस सफेद कुर्ते और वाइन कलर की बंदगला जैकेट में दिखे, वहीं धीरेंद्र मैरून प्रिंटेड कुर्ते और बेज नेहरू जैकेट में नजर आए।

धीरेंद्र ने फिल्म का पूरा बैकग्राउंड स्कोर और गाना ‘सियावर रामचंद्र की जय’ कंपोज किया है।

इस सम्मान पर धीरेंद्र ने कहा, “मुख्यमंत्री जी से खुद तारीफ सुनना मेरे लिए गर्व का पल है। जो कुछ भी अभी हो रहा है, उसे देखकर मैं सच में हैरान हूं। ऐसा लग रहा है जैसे जादू हो रहा है और सालों की मेहनत अब रंग ला रही है।”

बता दें कि ‘हनुमान अंश’ का म्यूजिक पहले से ही देशभर में लोगों के दिलों में जगह बना रहा है।