श्राद्ध पक्ष 2026: गया नहीं, इस पवित्र स्थान पर होता है अंतिम श्राद्ध, पितरों को मिलती है तुरंत मुक्ति

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24*

⭕हिंदू धर्म में पितरों की आत्मा की शांति और उन्हें मोक्ष दिलाने के लिए श्राद्ध व पिंडदान का अत्यंत विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देश के कुछ ऐसे पावन •’मोक्ष तीर्थ’ हैं जहाँ पिंडदान करने से पूर्वजों को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।

वैसे तो गया, ब्रह्मकपाल, काशी, प्रयागराज, हरिद्वार, पुष्कर और मेघंकर जैसे कई पवित्र स्थानों का अपना समृद्ध पौराणिक इतिहास है और यहाँ श्राद्ध कर्म किए जाते हैं, लेकिन इनमें गया और ब्रह्मकपाल को मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे सर्वोपरि माना गया है। आइए जानते हैं भारत के उन 15 प्रमुख और पवित्र स्थानों के बारे में, जहाँ तर्पण व पिंडदान करना अत्यंत पुण्यकारी और फलदायी माना जाता है।

सनातन शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध कर्म के लिए घर, गौशाला, पवित्र नदी तट, संगम, तीर्थ, प्रयाग, कुशावर्त, पुष्कर, गया तथा ब्रह्मकपाली (बदरिकाश्रम) को क्रमशः उत्तरोत्तर श्रेष्ठ माना गया है।

⚜️1. गया (बिहार):-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
गयाजी को सनातन धर्म में पितृ-मुक्ति और तर्पण का सर्वोच्च व अंतिम तीर्थ माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यहां गयासुर नामक असुर ने भगवान विष्णु की कठिन तपस्या करके यह वरदान प्राप्त किया था कि जो भी व्यक्ति उसके पवित्र शरीर पर पिंडदान करेगा, उसके पूर्वजों को नरक की यातनाओं से मुक्ति मिल जाएगी और उन्हें सीधे बैकुंठ/स्वर्ग लोक की प्राप्ति होगी। फल्गु नदी के तट पर और विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में स्थित विभिन्न वेदियों पर किया गया पिंडदान पितरों को जन्म-मरण के चक्र और समस्त पापों से मुक्त कर परम शांति प्रदान करता है।

⚜️2. ब्रह्मकपाल (उत्तराखंड):-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के मुख्य मंदिर से कुछ ही दूरी पर अलकनंदा नदी के पवित्र तट पर स्थित •'ब्रह्मकपाल' श्राद्ध कर्म के लिए अत्यंत सिद्ध और दुर्लभ स्थल माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, यदि किसी कारणवश किसी पितर की आत्मा को गयाजी या देश के अन्य किसी भी तीर्थ में मुक्ति न मिल पाई हो, तो ब्रह्मकपाल में पिंडदान करने से उन्हें तत्काल मोक्ष मिल जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिली थी जब ब्रह्मा जी का पांचवां कपाल (शिरोच्छेद का अंश) यहां गिरा था। ब्रह्मकपाल में एक बार विधिपूर्वक पिंडदान कर देने के बाद फिर किसी भी स्थान पर दोबारा श्राद्ध या तर्पण करने की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

⚜️ब्रह्मकपाली:- अंतिम श्राद्ध व्यवस्था
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्सर जनमानस में यह भ्रम रहता है कि •'गया' में श्राद्ध करने के बाद नित्य तर्पण या वार्षिक श्राद्ध नहीं करना चाहिए। जबकि शास्त्रानुसार गया श्राद्ध एक नित्य कर्म है और इसके बाद भी बदरिकाश्रम स्थित ‘ब्रह्मकपाली’ में अंतिम श्राद्ध की स्पष्ट व्यवस्था दी गई है। शास्त्रों के अनुसार •'ब्रह्मकपाली' में श्राद्ध करने के बाद किसी भी स्थान (गया सहित) पर पिण्डदानात्मक श्राद्ध नहीं किया जाता। सनत्कुमार संहिता में कहा गया है:-

🚩शिर:कपालं यत्रैत्तपपात ब्रह्मण: पुरा।
तत्रैव बदरीक्षेत्रे पिण्डं दातुं प्रभु: पुमान्।।

मोहाद् गयायां दद्याद्य: पितृन् पातयेत् स्वकान्।
लभते च तत: शापं नारदैतन्मयोदितम्।।

•भावार्थ:- बदरीक्षेत्र (ब्रह्मकपाली) में पिंडदान करने में समर्थ व्यक्ति यदि मोहवश इसके बाद ‘गया’ में पिंडदान करता है, तो वह अपने पितरों का अधोपतन कराता है और उनसे शापित होता है।

गया श्राद्ध के उपरांत ‘ब्रह्मकपाली’ में श्राद्ध करना अनिवार्य और शास्त्रसम्मत है, किंतु ब्रह्मकपाली में श्राद्ध करने के बाद ‘गया’ या अन्य किसी भी तीर्थ में पुनः पिंडदान नहीं करना चाहिए।

पांडवों ने भी अपने परिजनों की आत्म शांति के लिए यहां पर पिंडदान किया था। पुराणों के अनुसार यह स्थान महान तपस्वियों और पवित्र आत्माओं का है। श्रीमद्भागवत पुराण अनुसार यहां सूक्ष्म रूप में महान आत्माएं निवासरत हैं। ब्रह्म कपाली में किया जाने वाला पिंडदान आखिरी माना जाता है। इसके बाद उक्त पूर्वज के निमित्त कोई पिंडदान नहीं किया जाता है।

⚜️श्राद्ध कर्म करने के अन्य महत्वपूर्ण स्थान:-
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩बद्रीनाथ (उत्तराखंड):- नारायण शिला पर पिंडदान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

🚩वाराणसी (उत्तर प्रदेश):- पिशाच मोचन कुंड पर त्रिपिंडी श्राद्ध से प्रेत बाधा व अकाल मृत्यु के दोष दूर होते हैं।

🚩प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- त्रिवेणी संगम पर पिंडदान से पापमुक्ति व स्वर्गलोक मिलता है।

🚩हरिद्वार (उत्तराखंड):- हर की पौड़ी और सप्त गंगा पर तर्पण व मुक्ति कर्म किया जाता है।

🚩द्वारका (गुजरात):- गोमती तट और द्वारका घाट पर श्राद्ध से पितृ-मुक्ति होती है।

🚩पिण्डारक (गुजरात):- द्वारिका के पास स्थित पितृ पिंड सरोवर पर श्राद्ध कर्म होता है।

🚩पुरी (ओडिशा):- जगन्नाथ मंदिर के स्वर्गद्वार व समुद्र तट पर पिंडदान से सीधे स्वर्ग की प्राप्ति मानी जाती है।

🚩उज्जैन (मध्य प्रदेश):- क्षिप्रा तट पर स्थित सिद्धवट पर श्राद्ध व पिंडदान किया जाता है।

🚩लोहार्गल (राजस्थान):- सूरजकुंड में मुख्य रूप से अस्थि विसर्जन व मुक्ति कर्म होता है।

🚩नाशिक (महाराष्ट्र):- गोदावरी नदी के तट पर तर्पण व श्राद्ध का विधान है।

🚩मेघंकर (महाराष्ट्र):- पैनगंगा नदी के तट पर मुक्ति कर्म किया जाता है।

🚩लक्ष्मण बाण (कर्नाटक):- लक्ष्मण कुंड पर श्राद्ध होता है; मान्यतानुसार श्रीराम ने यहाँ पितृ-श्राद्ध किया था।

🚩पुष्कर (राजस्थान):- प्राचीन पवित्र झील के घाटों पर तर्पण व श्राद्ध कर्म किया जाता है।

देवभूमि न्यूज 24
जीवन-दर्शन,अध्यात्म,राजनीति,खेल,सीने जगत,गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर को पढ़ते रहिए.खबर,विज्ञापन हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579

          *🚩#हरिऊँ🚩*
             🙏🏻🙏🏻🙏🏻

💐💐💐💐💐💐💐💐💐