दृश्यम फिनॉमिनन: कैसे एक थ्रिलर सिनेमाघरों में त्योहार बन गई
एक थ्रिलर का काम आपको उलझाए रखना होता है, लेकिन ‘दृश्यम’ ने इससे भी मुश्किल काम किया है इसने दर्शकों को इस उलझन से इमोशनली जोड़ दिया है।
हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने रिलीज से पहले ही अपने आंकड़ों से इतिहास बना दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने ₹18 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सिर्फ नेशनल चेन्स में ही बुधवार सुबह तक 1.25 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके थे। ट्रेड पंडितों के मुताबिक यह इस साल की हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होने जा रही है।
एक फैमिली सस्पेंस थ्रिलर के लिए ये आंकड़े बेहद खास हैं, क्योंकि ‘दृश्यम’ कभी भी एक स्पेक्टेकल फिल्म के तौर पर नहीं बेची गई। इसमें न कोई सुपरहीरो है, न बड़े एक्शन सीन, न ही फैंटेसी वर्ल्ड। इसकी असली ताकत हमेशा से रही है – एक मिडिल क्लास परिवार, एक भयानक राज और अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाला एक आम आदमी, विजय सलगांवकर।
पहली ‘दृश्यम’ में विजय ने नामुमकिन सी लगने वाली कहानी गढ़ी, दूसरी में उसी कहानी को और पेचीदा बना दिया। और अब तीसरे पार्ट तक आते-आते विजय सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक बहस बन चुका है।
यही इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी विरासत है। फैंस सालों से इसके सीन, तारीखें और डायलॉग्स का पोस्टमार्टम कर रहे हैं। खुद डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने माना है कि उन्होंने नई स्क्रिप्ट लिखते वक्त फैंस की थ्योरीज पढ़ीं और जानबूझकर उन आइडियाज से दूर रहे जिनका अंदाजा दर्शक पहले ही लगा चुके थे।
इसलिए तीसरे चैप्टर की सबसे बड़ी चुनौती थी – उस दर्शक को कैसे चौंकाया जाए जो पहले से ही एक कदम आगे सोच रहा है? पाठक ने इसका हल मलयालम ‘दृश्यम 3’ को कॉपी करने की बजाय एक बिल्कुल नई हिंदी कहानी लिखकर निकाला है। इस बार विजय के सामने SP क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर के रूप में जयदीप अहलावत और जांच में प्रकाश राज की एंट्री हुई है।
2 अक्टूबर की तारीख खुद ‘दृश्यम’ के फोकलोर का हिस्सा बन चुकी है, और इस साल उसी तारीख पर इस कहानी का अंतिम अध्याय सामने आया है।
अभिषेक पाठक की सबसे बड़ी जीत सिर्फ एक और ‘दृश्यम’ बनाना नहीं, बल्कि एक सस्पेंस थ्रिलर को उस लेवल का इवेंट बना देना है, जिसकी एडवांस बुकिंग बड़े-बड़े एक्शन इवेंट फिल्मों जैसी हो रही है।
अब दर्शक सिर्फ यह जानने नहीं आ रहे कि क्या हुआ था, बल्कि सालों से उन्होंने जो जवाब खुद गढ़े हैं, फिल्म को उन जवाबों का आखिरी जवाब देना है।
जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/समस्या/विज्ञापन हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579 | देवभूमि न्यूज 24 के लिए पत्रकार बनने हेतु संपर्क करें।








