हितेश जैन,ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24
90 का दशक भारतीय सिनेमा का स्वर्णिम युग था। इस दौर ने न सिर्फ आइकॉनिक फिल्में और गाने दिए, बल्कि ऐसे सितारे भी दिए जो तब भी सुपरहिट थे और आज भी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं।
एक नजर 90 के दशक के उन टॉप पैन-इंडिया सितारों पर जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं:
1. जैकी श्रॉफ: दशकों के शानदार करियर वाले जैकी दादा आज भी सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में से एक हैं। ‘सिंघम अगेन’ के बाद ‘बेबी जॉन’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में अपने दमदार रोल से उन्होंने फिर साबित कर दिया।
2. रजनीकांत: थलाइवा को किसी परिभाषा की जरूरत नहीं। एक पूरे युग पर राज करने के बाद भी रजनीकांत ‘दरबार’, ‘जेलर’, ‘कुली’ और आने वाली ‘जेलर 2’ और ‘धर्मन’ से अपने स्टारडम को और बढ़ा रहे हैं।
3. सुनील शेट्टी: अपनी दमदार अदाकारी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से सुनील शेट्टी ने हमेशा दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई है।
4. कमल हासन: जब से कमल हासन ने सिनेमा में कदम रखा, उन्हें रोकना नामुमकिन रहा है। ‘कल्कि 2898 AD’, ‘विक्रम’, ‘लियो’, ‘इंडियन 2’ जैसी फिल्मों से वे साबित कर रहे हैं कि वे लीजेंड थे और लीजेंड ही रहेंगे।
5. अजय देवगन: बॉलीवुड के असली ‘सिंघम’ अजय देवगन दशकों से अपने एक्शन अवतार और बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुए हैं।
6. मोहनलाल: भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक। ‘खलीफा’, ‘दृश्यम 3’, ‘पैट्रियट’ और ‘वृषभ’ जैसी आने वाली फिल्मों से वे आज भी अपनी विरासत को जिंदा रखे हुए हैं।
7. अनिल कपूर: वर्सेटिलिटी के दूसरे नाम अनिल कपूर हर रोल को अपने चार्म और अंदाज से यादगार बना देते हैं।
8. सनी देओल: 90 के दशक में ‘तारा सिंह’ बनकर दिल जीता और 2024 में ‘गदर 2’ से फिर वही इतिहास दोहरा दिया।
9. संजय दत्त: ‘मुन्ना भाई MBBS’, ‘खलनायक’, ‘वास्तव’ जैसी सदाबहार फिल्मों के साथ संजय दत्त का सफर आज भी प्रेरणा देता है।
ये वो सितारे हैं जिन्होंने सिर्फ फिल्में नहीं, बल्कि एक युग दिया है और आज भी सिनेमा के सबसे मजबूत स्तंभ बने हुए हैं।
जीवन-दर्शन, अध्यात्म, राजनीति, खेल, फिल्म, गांव से लेकर देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/समस्या/विज्ञापन हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579 | देवभूमि न्यूज 24 के लिए पत्रकार बनने हेतु संपर्क करें।








