‘एक हिंदुस्तानी ने 9/11 जैसी त्रासदी होने से बचा लिया’, कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी

Share this post

देवभूमि न्यूज 24
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक दिन पहले हुई उस घटना का जिक्र किया, जिसमें भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर ने मुश्किल हालात में धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि “एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी होने से बचा लिया।”

“स्मित का पराक्रम पूरे देश को गौरव से भर देता है”

पीएम मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित का पराक्रम पूरे देश को गौरव से भर देता है। उन्होंने देशवासियों से स्मित के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की और कहा कि भारत का गौरव बढ़ाने वाले स्मित का अभिनंदन किया जाना चाहिए।

परिवार से की बातचीत

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने कैप्टन स्मित के परिवार से भी बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, फ्लाईदुबई की एक उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद विमान में मौजूद लोगों ने हमलावर को काबू में किया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

देश-दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | खबर/विज्ञापन व पत्रकार बनने हेतु व्हाट्सएप करें: 9816216579