देवभूमि न्यूज 24 – मॉर्निंग बुलेटिन
1 & 2. आज गांधी और शास्त्री जयंती: आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। शास्त्री जी ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था।
3 & 4. राजघाट-विजय घाट पर कार्यक्रम: गांधी जयंती पर पीएम मोदी आज राजघाट जाएंगे। राजघाट और विजय घाट पर सुबह से ही कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे।
5 & 6. SIR पर सियासत तेज: राहुल गांधी ने फॉर्म-6 में अवैध बदलाव का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से सवाल पूछा। इंडिया गठबंधन 2 से 8 अक्टूबर तक DM कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेगा और 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेगा।
7, 8 & 9. CEC के खिलाफ प्रदर्शन: मुंबई में आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालेगी।
10. अमित शाह का MP दौरा: गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश दौरे पर जाएंगे और शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।
11. बॉम्बे हाईकोर्ट ने EC को फटकारा: कोर्ट ने कहा – SIR ने पूरी व्यवस्था दरकिनार कर दी, कानून भूलकर सॉफ्टवेयर के हिसाब से काम नहीं हो सकता।
12 & 13. रक्षा-अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि: भारत 114 राफेल खरीदेगा, डील पर इस साल फैसला संभव। वहीं भारत ने अपना पहला AI सैटेलाइट लॉन्च किया, जो अंतरिक्ष में ही तस्वीरों का विश्लेषण करेगा। ऐसी क्षमता वाला भारत दुनिया का चौथा देश बना।
14. कर्नाटक में हंगामा: SIR में गड़बड़ी को लेकर कर्नाटक CM धरने पर बैठे, 1 करोड़ से ज्यादा वोट कटने का आरोप।
15 & 16. व्यापार जगत: केंद्र सरकार कैंसर के महंगे इलाज और दवाओं के लिए मानक रोडमैप तैयार कर रही है। वहीं दिल्ली में व्यापारी आज ‘नो UPI डे’ मना रहे हैं, UPI शुल्क का विरोध।
17 & 18. जम्मू-कश्मीर व हादसा: कश्मीर में सेना को 4 किमी तक इंसान और 8 किमी तक वाहन दिखाने वाले थर्मल उपकरण मिलेंगे। महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्रों की डूबने से मौत।
19 & 20. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय: अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को कांग्रेस में लौटने का न्योता दिया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा – PM मोदी लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने का सवाल उठाते हैं।
21 & 22. बाजार-खेल: शेयर बाजार लगातार 8वें हफ्ते फिसला। भारत-पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे।
23 & 24. खेल और मौसम: एशियन गेम्स में भारत ने तीरंदाजी में चौथा गोल्ड जीतकर 11वां गोल्ड जीता। यूपी के 16 जिलों में 20 से 59% कम बारिश, भाखड़ा का जलस्तर 35 फीट नीचे।
हर सुबह की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | व्हाट्सएप: 9816216579








