देवभूमि न्यूज 24 – धर्म विशेष
हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा और त्योहारों के दौरान व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से व्रत करने से शुभ परिणाम मिलते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। लेकिन अक्सर लोग व्रत और उपवास को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों के नियम, महत्व और उद्देश्य पूरी तरह अलग हैं।
व्रत क्या है?
व्रत किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए किया जाता है। यह पूरी तरह से व्यक्ति द्वारा लिए गए संकल्प पर आधारित होता है। व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन अनिवार्य है। इसमें भोजन का पूरी तरह त्याग नहीं किया जाता, बल्कि एक विशेष आचरण और संयम का कठोर संकल्प लिया जाता है।
उपवास क्या है?
‘उपवास’ शब्द दो शब्दों से बना है – ‘उप’ का अर्थ है समीप और ‘वास’ का अर्थ है बैठना या रहना। इसका अर्थ है ईश्वर के समीप रहना। उपवास का मुख्य उद्देश्य आत्मा की उन्नति और आध्यात्मिक शुद्धि है। उपवास के दौरान सांसारिक नियमों से दूर रहकर अन्न और जल का त्याग किया जाता है। इसके नियम अत्यंत कठिन होते हैं और इसके माध्यम से व्यक्ति परमात्मा से जुड़ने का प्रयास करता है।
व्रत और उपवास के जरूरी नियम
- शुरुआत से पहले स्नान कर हाथ में जल लेकर संकल्प जरूर लें, बिना संकल्प के अनुष्ठान पूरा नहीं माना जाता।
- ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें।
- किसी के बारे में गलत न सोचें और वाद-विवाद से बचें।
- काले रंग के कपड़े धारण न करें।
- किसी को अपशब्द न बोलें और महिलाओं व बड़ों का अपमान न करें। ऐसा करने से व्रत का शुभ फल नहीं मिलता।
🚩#हरिऊँ🚩
धर्म और त्योहारों से जुड़ी हर खबर के लिए पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24 | व्हाट्सएप: 9816216579








