देवभूमि न्यूज 24 – सिरमौर
कार्तिकेय तोमर
नाहन, 02 अक्टूबर 2026
जिला सिरमौर पुलिस ने पच्छाद, नाहन और राजगढ़ थाना क्षेत्रों में 5 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
1. पच्छाद में जुए के अड्डे पर छापा – 7 जुआरी पकड़े:
01 अक्टूबर को पच्छाद पुलिस को सूचना मिली कि बखरोटी, बडू साहिब में गुरुमुख के मकान की दूसरी मंजिल पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर 7 व्यक्तियों को ताश के पत्तों और 75,390 रुपये नकद के साथ पकड़ा। आरोपियों की पहचान अंकेश (39), हेतेन्द्र (37), रमेश (35), शेखर (35), शीतल (35), कपिल देव (43) और मनजीत कुमार (39) के रूप में हुई। सभी सिरमौर/शिमला के निवासी हैं। जुआ अधिनियम में केस दर्ज।
2. लगांहा में 5 लीटर कच्ची शराब बरामद:
पच्छाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर जगमोहन सिंह निवासी गांव लगांहा के घर की तलाशी ली, जहां से 5 लीटर कशीदशुदा अवैध शराब बरामद हुई। लाइसेंस न दिखाने पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज।
3. डिलमन में जमीनी विवाद – बाउंड्री तोड़ने का आरोप:
हरविंदर सिंह ढिल्लों (निवासी जालंधर) ने शिकायत दी कि पच्छाद के डिलमन में उनकी खरीदी जमीन पर बने निर्माण को संजीव कुमार व राजीव कुमार निवासी सोलन व 4 अन्य ने 29/30 सितंबर की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। मामला दर्ज।
4. नाहन व राजगढ़ में मारपीट के 2 मामले:
- नाहन: केशव निवासी कच्चा टैंक ने शिकायत दी कि रामकुंडी के पास गाड़ी पीछे करने की बात पर सलमान उर्फ भूरी व 3 अन्य ने उस पर और उसके दो भाइयों पर लात-मुक्कों व पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
- राजगढ़: अनिल कंवर निवासी खेड़ाधार ने शिकायत दी कि 01 अक्टूबर रात 12 बजे गांव में संजीव अत्री, सूरज अत्री, राजीव कंवर व उसकी पत्नी सीमा ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की, जिससे सिर पर चोट आई।
सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्राइम की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579








