PM मोदी ने कहा – UPSC को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से बदलना होगा, जनसेवा की भावना परखी जाए

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 – नई दिल्ली
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और राज्य चयन आयोगों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार चयन के मानदंड और भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करना चाहिए।

गुरुवार को भारत मंडपम में UPSC के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए PM ने कहा –

मुख्य बातें:

  • चयन प्रक्रिया में केवल शैक्षणिक ज्ञान नहीं, बल्कि जनसेवा की प्रेरणा, जटिल समस्याओं को हल करने की क्षमता और भविष्य की चुनौतियों को समझने की क्षमता को भी परखा जाना चाहिए।
  • 21वीं सदी के प्रशासन का आधार जनहितैषी, सक्रिय और सुशासन होना चाहिए। ‘नागरिक देवो भव’ प्रशासन का मूल होना चाहिए।
  • ऐसे अधिकारियों का चयन हो जो समस्याओं का पहले से अनुमान लगाएं, नए समाधान खोजें और कानूनों के असर को नागरिकों के नजरिए से समझें।

परीक्षा में समय की निश्चितता जरूरी:
PM ने कहा कि परीक्षाओं में लगने वाले समय को कम करना बहुत अहम है। परीक्षा को केवल एक इवेंट की तरह नहीं देखना है, यह युवाओं के भविष्य और जीवन से जुड़ा विषय है। कुछ महीनों की देरी भी युवाओं के लिए बड़ा संकट बन सकती है। कोचिंग फीस, रेंट, ट्रांसपोर्ट का खर्च परिवार पर बड़ा बोझ होता है, इसलिए समय की निश्चितता के सिद्धांत को अपनाना जरूरी है।

भविष्य की चुनौतियां:
2047 तक तेजी से शहरीकरण होगा, गांव-शहर का अंतर कम होगा। AI आधारित तत्काल सेवाओं के दौर में प्रशासन को भी बदलना होगा। भविष्य के सिविल सेवकों को सूचना युद्ध, डीपफेक, एल्गोरिदम आधारित पक्षपात और जलवायु न्याय जैसी चुनौतियों से निपटना होगा।

PM ने कहा कि UPSC की 100 साल की यात्रा में बदलती पीढ़ियों, सरकारों, तकनीक के बावजूद विश्वसनीयता बनी रही। इस मौके पर स्मारक डाक टिकट, विशेष सिक्का और 100 महत्वपूर्ण मामलों का संकलन जारी किया गया।

देश-दुनिया की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24 | 9816216579