हितेश जैन,मुंबई ब्यूरो
देवभूमि न्यूज 24 – भोजपुरी
प्रतापगढ़: गुरु कृपा स्टूडियो के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग UP के प्रतापगढ़ जिले में कंप्लीट हो गई है।
जाने-माने निर्देशक विनोद चौरसिया के निर्देशन में फिल्म की शूटिंग बड़े कैनवास पर रिच और रियल लोकेशन पर कहानी की डिमांड के अनुसार की गई है।
मुख्य कलाकार: प्रेम सिंह और ऋतु सिंह (पहली बार एक साथ), संजय पांडेय, देव सिंह, उदय श्रीवास्तव, जे नीलम, रूपेश मिश्रा, इंद्रसेन यादव, प्रीति राज, रागिनी यादव।
टेक्निकल टीम: डीओपी – नीरज त्रिपाठी, असिस्टेंट डायरेक्टर – संदीप सिंह, विशाल बुराडे, दिनेश पाल।
फिल्म की खासियत: यह फिल्म सास-बहू की घिसी-पिटी कहानी से अलग है। इसमें शिक्षा और कानून के बीच सास-बहू का फैमिली ड्रामा कोर्ट में सच की जीत के साथ दिखाया गया है। पंडितों का मानना है कि यह फिल्म भोजपुरी में नया ट्रेंड लाएगी।
निर्देशक विनोद चौरसिया ने बताया – “यह फिल्म मनोरंजन के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देगी। प्रतापगढ़ के लोकेशन्स से कहानी में यथार्थवाद और माटी की महक आएगी। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों में काफी खुशी थी और भीड़ उमड़ती थी।”
🚩#हरिऊँ🚩
भोजपुरी अपडेट के लिए – देवभूमि न्यूज 24








