जो ठाना वो कर दिखाया: विद्या मौर्य ने एक साथ 11 भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग कर बनाया रिकॉर्ड!

Share this post

हितेश जैन,ब्यूरो मुंबई
देवभूमि न्यूज 24 – भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा की आयरन लेडी कही जाने वाली निर्मात्री विद्या मौर्य ने वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। निर्मात्री विद्या मौर्य, निर्देशक चंदन सिंह और अभिनेता विष्णु मौर्य की तिकड़ी ने एक साथ 11 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर भोजपुरी इंडस्ट्री में नया इतिहास रच दिया है।

मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ नेतृत्व के कारण आज इंडस्ट्री में विद्या मौर्य को ‘आयरन लेडी’ के खिताब से जाना जा रहा है। लट्टू मूवीज वर्ल्ड LLP के बैनर तले इन सभी 11 फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पूरी की गई है।

पूरी हुई 11 फिल्मों के नाम:

  1. परिवार के रखवाला
  2. गूगल से तेज बहू
  3. साथी सुख-दुख के
  4. घर के रौनक
  5. परिवार के डोर
  6. सुतार
  7. हमार छठी मईया
  8. आंगन की दीवार
  9. रहस्यमयी बहुरिया
  10. इंसाफ घर के अंदर
  11. विद्या का ससुराल

हीरो-हीरोइन:
सभी 11 फिल्मों के हीरो विष्णु मौर्य हैं, जो एक साथ 11 फिल्में पूरी करने वाले भोजपुरी के पहले हीरो बन गए हैं। उनके साथ भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस हैं –

  • फिल्म 1 व 2 में – चांदनी सिंह
  • फिल्म 3 में – अंजना सिंह और पल्लवी सिंह (हीरोइन चाय वाली)
  • फिल्म 4 में – अंजना सिंह
  • फिल्म 5 में – यामिनी सिंह
  • फिल्म 6 व 9 में – तनुश्री
  • फिल्म 7 में – पल्लवी सिंह
  • फिल्म 10 व 11 में – वन्नू द ग्रेट

टेक्निकल टीम: डीओपी – राहुल चौधरी व प्रेम, गीतकार – राजू यादव, संगीत – आकाश पटेल, आर्ट – नियाज अंसारी, एसोसिएट – करिश्मा (परी), एडिटर – नरेन्द्र पाल, पीआरओ – रामचन्द्र यादव।

भोजपुरी की हर खबर के लिए – देवभूमि न्यूज 24