शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के 6 पदों पर भर्ती शुरू, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिलाई (सिरमौर)

कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई, जिला सिरमौर द्वारा आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल में आंगनवाड़ी सहायिका के 06 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि आवेदन 01.10.2026 से 24.10.2026 सायं 05:00 बजे तक लिए जाएंगे। साक्षात्कार 03.11.2026 को प्रातः 11:00 बजे SDM शिलाई के कार्यालय में होंगे।

⭕ रिक्त पद

  1. मुनई बेलाड़ी – बाली वृत्त – पोहटा मानल पंचायत
  2. भंगाटा – बाली वृत्त – पोहटा मानल पंचायत
  3. जुईनल – बाली वृत्त – पोहटा मानल पंचायत
  4. बम्बराड – मिल्लाह वृत्त – बकरास पंचायत
  5. बशवा – बाली वृत्त – बेला पंचायत
  6. भटनोल – काण्डो वृत्त – काण्डो भटनोल पंचायत

⭕ योग्यता

  • 10+2 पास अनिवार्य, उच्च शिक्षा पर अतिरिक्त अंक
  • आयु 18 से 35 वर्ष
  • परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक न हो
  • संबंधित केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की निवासी हो
  • मानदेय: ₹5,800/- (राज्य ₹3,550 + केंद्र ₹2,250)

⭕ चयन – कुल 25 अंक
शिक्षा 10, अनुभव 3, SC/ST/OBC 2, दिव्यांग 2, विधवा/अनाथ/परित्यक्ता 3, बेटियों वाला परिवार 2, इंटरव्यू 3

इच्छुक महिलाएं सादे कागज पर आवेदन स्वयं सत्यापित दस्तावेजों सहित CDPO शिलाई कार्यालय में जमा करवाएं।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – देवभूमि न्यूज 24