देवभूमि न्यूज 24 – धर्म डेस्क
लेख: ज्यो: शैलेन्द्र सिंगला, पलवल हरियाणा | WhatsApp: 9992776726
⭕ शास्त्र क्या कहता है?
पूजा एवं आरती करते समय पगड़ी अथवा टोपी भूलकर भी न पहनें। धर्मशास्त्रों की स्पष्ट आज्ञा है कि पूजन तथा यज्ञ के समय सिर पर पगड़ी या रुमाल न बांधें।
सिर पर रुमाल या पगड़ी बांधकर पूजा करने वाले बंधु विशेष ध्यान दें; आपका यह आचरण शास्त्र-विरुद्ध है। पूजा, जप, यज्ञ आदि शुभ कार्य करते समय सिर को वेष्टित (ढका हुआ) नहीं करना चाहिए, अर्थात् आजकल जो रुमाल आदि रखने की प्रथा चल पड़ी है, वह नहीं रखनी चाहिए ऐसा आचार्यों का कथन है।
⚜️ शास्त्रीय प्रमाण
卐卐卐卐卐卐卐卐
उष्णीषी कञ्चुकी नग्नो मुक्तकेशो गलावृतः।
अपवित्रकरोऽशुद्धः प्रलपन् न जपेत् क्वचित्॥
अर्थात: पगड़ी (या सिर पर कपड़ा बांधकर), कंचुकी (सिले हुए वस्त्र पहनकर), नग्न होकर, शिखा अथवा केश खोलकर, (गमछे या मफलर आदि से) गले को लपेटकर, अपवित्र हाथ वाला होकर और व्यर्थ बकवास करते हुए कभी जप नहीं करना चाहिए। यहाँ ‘जप’ शब्द समस्त पूजा, यज्ञ आदि शुभ कार्यों का उपलक्षण है।
हाँ, यात्रा आदि के समय पगड़ी बांधना वर्जित नहीं है। केवल पूजा आदि शुभ कार्यों में ही पगड़ी, रुमाल आदि बांधना वर्जित है। कूर्म पुराण, देवीभागवत प्रभृति आर्ष ग्रंथों के अनुसार सिर को वस्त्र से ढकने का विधान मलोत्सर्ग (शौच) के समय के लिए बताया गया है।
आज अज्ञानता और देखा-देखी के कारण यह भ्रम फैल गया है कि पूजा में भी सिर पर रुमाल रखना अनिवार्य है, जबकि शास्त्रों में देवकर्म के समय सिर को वेष्टन-रहित (खुला) रखने का ही स्पष्ट आदेश है।
अतः सभी सनातनी बंधुओं को इस भ्रांति से बचकर शास्त्रीय मर्यादा के अनुसार ही पूजन कार्य करना चाहिए।
सत्य और शास्त्र ही सनातन धर्म का आधार हैं। अज्ञानता का त्याग करें और अपनी पूजा-पद्धति को शास्त्रानुकूल बनाएं।
॥ जय श्री राम ॥
साभार: नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान
ज्यो: शैलेन्द्र सिंगला
🚩#हरिऊँ🚩
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








