बाल-बाल बचीं भोजपुरी टीआरपी क्वीन संजना पांडेय, सेट पर लगी आग

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
मुंबई ब्यूरो,हितेश जैन

भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन अभिनेत्री संजना पांडेय अपनी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई।

⭕ कैसे हुआ हादसा

संजना पांडेय के मुताबिक सीन में उन्हें आग के बीच खड़ा होना था, जिसके लिए ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। शूटिंग के दौरान तेज हवा चलने से लपटें अचानक उनकी ओर आ गईं और देखते ही देखते उनके कपड़ों तक पहुंच गईं।

⭕ क्रू की तत्परता से बची जान

स्थिति बिगड़ते ही शूटिंग यूनिट के क्रू सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई और अभिनेत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। अभिनेत्री ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

फिल्म को लेकर संजना ने कहा कि ‘भूतनी का बदला’ दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ रोमांच और रहस्य का अनुभव लेकर आएगी।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – उत्तर प्रदेश की खबरें