मान्दाकिनी बोरा की आवाज में गूंजा ‘ऐगिरी नंदिनी’ का दिव्य स्वरूप

Share this post

 *हितेश जैन,ब्यूरो*

देवभूमि न्यूज 24 | मुंबई

मांदाकिनी यूनिवर्सल स्टूडियो ने मां दुर्गा को समर्पित कालजयी स्तुति ‘ऐगिरी नंदिनी’ की सशक्त संगीतमय प्रस्तुति रिलीज की है। इस भक्तिमय गीत को गायिका मान्दाकिनी बोरा ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत प्रसिद्ध गायक-संगीतकार जावेद हुसैन ने तैयार किया है।

आज के कमर्शियल दौर में ऐसी पारंपरिक भक्ति रचना को गाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। मान्दाकिनी बोरा ने इस रचना की मूल आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखते हुए इसे आज की पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया है।

गायिका मान्दाकिनी बोरा ने कहा, “ऐगिरी नंदिनी में अपार शक्ति, भक्ति और भावना है। मेरे लिए यह हमारी संस्कृति से फिर से जुड़ने का अवसर था। उम्मीद है श्रोता इसमें मां दुर्गा की शक्ति और दिव्यता को महसूस करेंगे।”

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/
पढ़ते रहिए – बॉलीवुड की खबरें