देवभूमि न्यूज 24 | कार्तिकेय तोमर
शिलाई | 3 अक्टूबर
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में गांधी जयंती पर आयोजित 15वीं खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘कफोटा उत्सव’ के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
⭕ ITI भवन और विकास कार्यों पर बड़ा ऐलान
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भौतिकतावाद और इंटरनेट के दौर में भी ग्रामीण मेलों की महत्ता कम नहीं हुई है। उन्होंने कई विकास कार्यों की जानकारी दी:
- ITI कफोटा: भवन निर्माण के लिए सरकार ने ₹5 करोड़ 83 लाख स्वीकृत किए हैं, काम जल्द पूरा होगा।
- पेयजल योजनाएं: ₹5.50 करोड़ की बोराड पेयजल योजना और ₹1.50 करोड़ की खजुरी-पाटनी योजना जल्द पूरी होगी।
- बिजली: 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन से लो-वोल्टेज की समस्या खत्म होगी।
- शिक्षा: कफोटा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए 4 कमरे और विकास समिति को 50 हजार रुपये देने की घोषणा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 157 सरकारी स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिसमें शिलाई, सतौन और कफोटा भी शामिल हैं। साथ ही पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू किया गया है।
कफोटा उत्सव में शिलाई सहित उत्तराखंड तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








