देवभूमि न्यूज 24
कार्तिकेय तोमर
सिरमौर (हि.प्र.) शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत मिल्लाह ने सुरक्षा को लेकर बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। प्रधान बिजमा ठूंठू (विजय) की अध्यक्षता में 2 अक्टूबर 2026 को हुई ग्राम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 अक्टूबर 2026 से पंचायत सीमा में फेरीवालों द्वारा सामान बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रधान ने कहा कि पंचायत की सुरक्षा के लिए यह फैसला जरूरी था और इसके लिए सभी ग्रामीणों के सहयोग का आभार।
⭕ प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
ग्राम सभा में कुछ बाहरी फेरीवालों के दस्तावेजों पर गंभीर संदेह जताया गया:
- कई लोगों के ID कार्ड में 01 जनवरी 1990, 01 जनवरी 1993 और 01 जनवरी 1995 जैसी एक जैसी जन्मतिथियां मिलीं।
- पूछताछ में कई लोग स्थानीय थाना प्रभारी का नाम तक नहीं बता पाए और फोन करवाने की बात पर वहां से खिसक गए।
- पुलिस सत्यापन और सामान बेचने की अनुमति के कागजात भी संदिग्ध पाए गए।
⭕ पंचायत की अपील
पंचायत ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि अगर गांव में कोई संदिग्ध फेरीवाला दिखे तो तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों या पुलिस को सूचना दें। किसी भी तरह का विवाद या टकराव न करें और कानून को हाथ में न लें।
नई सोच • नई ऊर्जा • नया विकास
गांव की सुरक्षा, शांति और व्यवस्था हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








