देवभूमि न्यूज 24 | नई दिल्ली
1. अमित शाह बोले- MP को 2029 तक नशामुक्त करेंगे, नए कानून का मूल मंत्र न्याय है, दंड नहीं।
2. गोपालक सम्मेलन में शाह का बड़ा ऐलान – ‘श्वेत क्रांति 2.0’ से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, देश में खुलेंगी 75000 नई डेयरियां।
3. राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे, संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं। संघर्ष जोड़ो, भारत जोड़ो के तहत ‘सत्याग्रह’ पोर्टल लॉन्च।
4. राहुल की अपील – Gen Z, छात्र, किसान सब अपनी कहानी, अपने सत्याग्रह के किस्से मुझे बताएं।
5. वायु सेना चीफ AP सिंह ने भारतीय पायलट की तारीफ की, बोले- स्मित ने गजब का साहस दिखाया, घटना हमारे लिए सबक।
6. यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज, अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते हैं।
7. AAP को झटका – राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस जॉइन की।
8-9. वंदे भारत की गंदगी पर हंगामा – पैसेंजर ने ‘सबसे गंदी ट्रेन’ बताया, रेल फैन हिमांशु मुखर्जी ने टूटे शीशे और जंग लगे टॉयलेट की फोटो शेयर की, रेलवे ने माफी मांगकर एक्शन लिया।
10. राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा आज, 2 महीने आचार संहिता रहेगी।
11. तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 5 की मौत, 10 गंभीर घायल।
12. नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, भोपाल में पेट्रोल ₹120 के पार।
13-14. एशियाड में भारत का जलवा – प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड जीता, पुरुष क्रिकेट में भारत ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण जीता।
15. होर्मुज में जहाज पर मिसाइल हमला, 5 भारतीय सुरक्षित, 8 महीने में 11 नाविकों की जान गई।
16. अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमला, 5 साल में 15 से ज्यादा बार मंदिरों को निशाना बनाया गया।
17. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का दूसरा विकेट गिरा, कोहली जीरो पर आउट, स्कोर 4/2, अंशुल कंबोज का वनडे डेब्यू।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








