देवभूमि न्यूज 24 | धर्म-अध्यात्म
सनातन धर्म में श्राद्ध पितृत्व के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार 24 पक्षों में से एक पक्ष को पितृपक्ष अर्थात श्राद्ध पक्ष कहा गया है।
⭕ शुभ कार्य वर्जित क्यों?
हमारी संस्कृति में श्राद्ध का संबंध पूर्वजों की पुण्यतिथि से है। जैसे किसी परिजन की मृत्यु के बाद शोक अवधि में शुभ-मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं, वैसे ही पितृपक्ष के 16 दिनों में हम अपने पितरों के प्रति एकाग्रता और सम्मान बनाए रखते हैं, इसलिए नए और शुभ कार्यों की शुरुआत अशुभ मानी गई है।
⭕ पितृऋण का सिद्धांत
शास्त्रों के अनुसार मनुष्य पर जन्म से तीन ऋण होते हैं – देवऋण, ऋषिऋण और पितृऋण। पितृपक्ष में पितृगण पितृलोक से भूलोक पर आते हैं और वंशजों से तर्पण की अपेक्षा रखते हैं। मान्यता है कि पितृऋण से मुक्ति पाए बिना कल्याण संभव नहीं।
शास्त्रों में कहा गया है:
एवं विधानतः श्राद्धं कुर्यात् स्वविभावोचितम्। आब्रह्मस्तम्बपर्यंतं जगत् प्रीणाति मानवः॥_ अर्थात जो विधिपूर्वक श्राद्ध करता है, वह ब्रह्मा से लेकर घास तक सभी को तृप्त करता है और पितृऋण से मुक्त होता है।
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में सूर्य पृथ्वी के निकट होता है, इसलिए इस अवधि में पितरों का प्रभाव अधिक माना गया है।
साभार: ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र सिंगला
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








