श्री गरुड़ पुराण सारोद्धार – अध्याय 07

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 |धर्म-अध्यात्म

विषय: पुत्र की महिमा और दूसरे के द्वारा पिंडदान से प्रेतत्व से मुक्ति – राजा बभ्रुवाहन और प्रेत की कथा

गरुड़ जी ने भगवान विष्णु से पूछा – मनुष्य किस उपाय से यम यातना से बच सकता है?

भगवान बोले:

पुत्रवान और धार्मिक मनुष्य की दुर्गति नहीं होती। पुत्र पितरों को ‘पुम्’ नामक नरक से बचाता है, इसलिए उसे पुत्र कहा गया है। एक धर्मात्मा पुत्र पूरे कुल को तार देता है।

⭕ राजा बभ्रुवाहन और प्रेत सुदेव की कथा

त्रेता युग में महोदय नगर में राजा बभ्रुवाहन शिकार के लिए वन में गए। वहाँ एक जलाशय के पास वट वृक्ष के नीचे उन्हें एक भयानक, मलिन, भूखा-प्यासा प्रेत मिला।

प्रेत ने बताया – मैं वैदिश नगर का वैश्य सुदेव था। मैंने देव पूजा, पितृ तर्पण, दान सब किया, पर संतान न होने से मेरी और्ध्वदैहिक क्रिया किसी ने नहीं की, इसलिए मैं प्रेत योनि में हूं। यहां फल-जल होते हुए भी मुझे प्राप्त नहीं होते।

प्रेत ने मुक्ति का उपाय बताया:

  • नारायण बलि और विधिपूर्वक और्ध्वदैहिक क्रिया
  • 32 माशा सोने से नारायण की प्रतिमा बनाकर – श्रीधर, मधुसूदन, वामन, गदाधर, ब्रह्मा, शिव की स्थापना कर पूजन
  • हवन, वृषोत्सर्ग, तेरह पददान, शय्यादान और प्रेत घट दान – तपे सोने के घट को दूध-घी से भरकर ब्राह्मण को दान

राजा ने नगर लौटकर सब विधि विधान से क्रिया की और प्रेत स्वर्ग चला गया।

शिक्षा: जब दूसरे के द्वारा दिए श्राद्ध से भी प्रेत की सद्गति हो सकती है, तो पुत्र द्वारा दिए श्राद्ध से पिता की सद्गति में क्या आश्चर्य। इस कथा को सुनने-सुनाने वाला प्रेतत्व को प्राप्त नहीं होता।

॥ सातवां अध्याय सम्पूर्ण ॥

साभार: ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र सिंगला

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/