”तारीख पर तारीख” का दौर खत्म, FIR से SC तक 3 साल में मिलेगा न्याय: अमित शाह

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | भोपाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था कभी ‘तारीख पर तारीख’ के लिए जानी जाती थी, लेकिन नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद FIR से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में न्याय मिलेगा।

⭕ क्या कहा शाह ने?

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद देश की न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक बन जाएगी।
  • नए कानून अंग्रेजों के शासन को बचाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों के सम्मान, संपत्ति और शरीर की रक्षा के लिए हैं। इनका मूल मंत्र न्याय है, दंड नहीं।
  • इनमें फॉरेंसिक जांच, महिला सुरक्षा, मॉब लिंचिंग, गुमशुदा बच्चों और आतंकवाद से सुरक्षा के प्रभावी प्रावधान हैं।

⭕ नशा मुक्त MP का लक्ष्य

शाह ने कहा सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है कि 31 दिसंबर 2029 के बाद मध्यप्रदेश में नशे के लिए कोई जगह नहीं बचेगी।

⭕ श्वेत क्रांति 2.0 पर जोर

उन्होंने बताया कांग्रेस के 75 साल में दूध उत्पादन 14.60 करोड़ टन था, जो मोदी सरकार के 10 साल में 25 करोड़ टन पहुंच गया। प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 307 ग्राम से बढ़कर 485 ग्राम हुई।

इस दौरान उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से 3 लाख लीटर क्षमता वाले दुग्ध संयंत्र का भूमिपूजन और भोपाल में 17 करोड़ के संयंत्र का लोकार्पण किया गया।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/