मुख्यमंत्री सुक्खू का ऐतिहासिक रोहड़ू-रामपुर दौरा, 415 करोड़ की सौगात

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 | शिमला | 04 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 1 से 3 अक्टूबर तक रोहड़ू और रामपुर का तीन दिवसीय दौरा विकास और संवाद की नई मिसाल बना।

⭕ भटवाड़ी और काशा-पाट में पहला रात्रि प्रवास

CM सुक्खू प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने जिन्होंने रोहड़ू के भटवाड़ी और रामपुर के काशा-पाट में रात्रि प्रवास किया। दुर्गम क्षेत्रों की चुनौतियों को समझते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

⭕ 415 करोड़ की विकास परियोजनाएं

  • रोहड़ू को: 182.87 करोड़ की 61 परियोजनाएं
  • रामपुर को: 232.93 करोड़ की 28 परियोजनाएं

⭕ किसानों-बागवानों के लिए बड़ी घोषणाएं

  • 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी
  • MIS के तहत सेब का खरीद मूल्य 12 से बढ़ाकर 13 रुपये प्रति किलो
  • टिक्कर-जरोल-गाहन सड़क के लिए 36 करोड़ स्वीकृत
  • बरशील पुल को वाहन योग्य बनाने का आश्वासन

⭕ शिक्षा और प्रशासन

  • रोहड़ू PM श्री स्कूल, काशा-पाट और रचौली स्कूल भवन के लिए 2-2 करोड़
  • संदासू CHC को सिविल अस्पताल बनाने, समरकोट में सब-तहसील
  • चिड़गांव में SDM कार्यालय का सर्वे, जांगला, चिड़गांव, धमवाड़ी, तकलेच स्कूल CBSE में शामिल
  • महिला मंडलों को 5-5 लाख, पेखा-दिऊदी महिला मंडल भवन को 5 लाख, चिंगवाड़ी सड़क को 20 लाख

⭕ नशे के खिलाफ मुहिम

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एंटी चिट्टा रैली में हिस्सा लेकर प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

नोगली में 1,471 श्रमिकों को 5.78 करोड़ की सहायता भी वितरित की।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/