देवभूमि न्यूज 24 | रघुवीर सिंह तोमर,ब्यूरो| 04 अक्टूबर 2026
⭕ यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा
दिनांक 03.10.2026 को पुलिस थाना पांवटा साहिब में अनिल चौहान पुत्र खत्रीराम निवासी कमरऊ, शिलाई ने शिकायत दी। वे यमुना पुल से गुजर रहे थे तो बीच में दुर्घटनाग्रस्त वाहन नंबर HP22E-9005 देखा, जिसे उन्होंने तरसेम नेगी की गाड़ी के रूप में पहचाना।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित किया।
मृतकों की पहचान:
- तरसेम नेगी पुत्र अतर सिंह, निवासी शिलाई, जिला सिरमौर
- अमित पुत्र महाकर सिंह, निवासी शांति नगर, मुजफ्फरनगर (UP)
- सोनू सिवाच पुत्र बेदपाल सिंह, निवासी ग्रेटर नोएडा (दिल्ली)
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कारण पाया गया। थाना पांवटा साहिब में अभियोग दर्ज कर जांच जारी है।
⭕ माजरा में मारपीट का मामला
03.10.2026 को थाना माजरा में सैयद हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी क्यारदा, पांवटा साहिब ने शिकायत दी। वह मैनकाइंड कंपनी से छुट्टी कर घर जा रहा था तो रास्ते में शौकिन, तोहिद व अन्य ने रास्ता रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना माजरा में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








