देवभूमि न्यूज 24 | धर्म-दर्शन | सोमवार 05 अक्टूबर 2026
🪦 आज दशमी श्राद्ध: आज देर रात 2:08 बजे तक दशमी तिथि और रात 11:10 बजे तक पुष्य नक्षत्र है। जिनका स्वर्गवास किसी भी माह की दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध आज होगा। मान्यता है दशमी श्राद्ध से कभी लक्ष्मी की कमी नहीं होती।
सोमवार + पुष्य + पितृ पक्ष के योग में ये उपाय विघ्न-बाधा दूर करते हैं:
⭕ पितरों के आशीर्वाद के लिए
1. हाथी की परछाई में तर्पण: आस-पास महावत के यहां हाथी हो तो उसकी परछाई में बैठकर तर्पण करें। हाथी न हो तो मिट्टी के हाथी की मूर्ति रखकर श्राद्ध करें, पुण्य फल मिलता है।
2. खीर की आहुति: दूध-चावल की खीर बनाकर गोबर के उपले की कोर पर पितरों के निमित्त आहुति दें और बायीं तरफ पानी छोड़ें, पितृ आत्मा तृप्त होगी।
⭕ जीवन की समस्याओं के लिए
3. गुस्सा और भूलने की आदत: चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें।
4. कमर दर्द: विधारा की जड़ का टुकड़ा ताबीज में डालकर कमर पर बांधें या गले में पहनें।
5. घर में अनबन: शिव मंदिर में बेलपत्र चढ़ाएं और जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।
6. पति-पत्नी में खींचतान: थोड़े दूध में शक्कर मिलाकर कुएं में डालें, कुआं न हो तो कच्ची मिट्टी में डालकर ऊपर मिट्टी डाल दें।
⭕ सफलता के लिए
7. इंटरव्यू: MNC इंटरव्यू पर जाते समय शीशे में चेहरा देखकर निकलें और शिव जी से प्रार्थना करें।
8. तरक्की के लिए: दूध, दही, शहद, गंगाजल, शक्कर से पंचामृत बनाकर शिवलिंग को भोग लगाएं।
9. रुके काम: शिव मंदिर में जलधारा का स्रोत (जलहरी के ऊपर लटकने वाला लोटा) स्थापित करें।
10. प्रेम विवाह में अड़चन: आज रात 2:08 तक पुष्य में पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और मंत्र जपें – शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः
♿ जय महाकाल ♿
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








