देवभूमि न्यूज 24 | धर्म-संस्कृति
महाभारत के अनुशासन पर्व में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को श्राद्ध की उत्पत्ति के बारे में बताया है।
⭕ निमि ने शुरू की परंपरा
सबसे पहले महर्षि निमि को महातपस्वी अत्रि मुनि ने श्राद्ध का उपदेश दिया। निमि ने श्राद्ध आरंभ किया, फिर अन्य महर्षि भी करने लगे। धीरे-धीरे चारों वर्णों के लोग पितरों को अन्न देने लगे।
⭕ पितरों को हुआ अजीर्ण रोग
लगातार श्राद्ध का भोजन करने से देवता और पितर तृप्त तो हुए, पर अजीर्ण (भोजन न पचना) रोग हो गया। वे ब्रह्माजी के पास गए। ब्रह्माजी ने अग्निदेव की ओर इशारा किया। अग्निदेव बोले- अब से श्राद्ध में हम साथ भोजन करेंगे, मेरे साथ रहने से अजीर्ण दूर होगा। इसीलिए श्राद्ध में सबसे पहले अग्नि का भाग दिया जाता है।
⭕ कैसे करें पिंडदान
- हवन के बाद पिंडदान को ब्रह्मराक्षस भी दूषित नहीं कर सकते, अग्निदेव को देखकर राक्षस भाग जाते हैं।
- सबसे पहले पिता को, फिर दादा को, फिर परदादा को पिंड दें।
- हर पिंड पर गायत्री मंत्र और ‘सोमाय पितृमते स्वाहा’ का उच्चारण करें।
तीन पिंडों का विधान:
1. पहला पिंड जल में डालें – चंद्रमा तृप्त होते हैं और वे देव-पितरों को संतुष्ट करते हैं।
2. दूसरा पिंड पत्नी को खिलाएं – इससे पितर पुत्र कामना वाले को पुत्र देते हैं।
3. तीसरा पिंड अग्नि में डालें – इससे पितर सारी कामनाएं पूरी करते हैं।
⭕ जरूरी नियम
- रजस्वला स्त्री से भोजन न बनवाएं।
- तर्पण में पिता-पितामह के नाम का स्पष्ट उच्चारण करें।
- नदी किनारे पिंडदान-तर्पण जरूर करें, पहले कुल के पितरों को फिर मित्रों-संबंधियों को जल दें।
- कृष्ण पक्ष में अमावस्या को श्राद्ध अवश्य करें।
- ब्रह्मा, पुलस्त्य, वसिष्ठ, पुलह, अंगिरा, क्रतु, कश्यप – ये सात ऋषि महान योगेश्वर और पितर माने गए हैं।
पितरों की भक्ति से पुष्टि, आयु, वीर्य और धन की प्राप्ति होती है। पिंडदान से मृतक प्रेतत्व से मुक्त होते हैं।
✍️ साभार: ज्यो. शैलेंद्र सिंगला, पलवल
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








