देवभूमि न्यूज 24 | धर्म-ज्ञान
अपुत्रस्य गतिर्नास्ति – बिना पुत्र के सद्गति नहीं।
शास्त्र कहते हैं – पुन्नामनरकात् त्रायते इति पुत्र: अर्थात जो नर्क से रक्षा करे वही पुत्र है।
जीव से पाप-पुण्य दोनों होते हैं। पुण्य का फल स्वर्ग और पाप का फल नर्क है। नर्क भोगने के बाद जीव 84 लाख योनियों में भटकता है। इसलिए पुत्र-पौत्रों का कर्तव्य है कि माता-पिता और पूर्वजों के निमित्त श्रद्धापूर्वक शास्त्रोक्त कर्म करें, ताकि उन्हें परलोक में सुख मिले। इसे ही पितृ ऋण से मुक्ति के लिए श्राद्ध कहा गया है।
⭕ श्राद्ध में क्यों जरूरी है शुद्धता
पितरो वाक्यमिच्छन्ति भावमिच्छन्ति देवता
पितर वाक्य और क्रिया शुद्ध होने पर ही पूजा स्वीकार करते हैं, जबकि देवता भाव शुद्ध होने पर त्रुटि क्षमा कर देते हैं। इसलिए पितृ कार्य में देव कार्य से अधिक सावधानी जरूरी है।
⭕ श्राद्ध क्या है? – शास्त्रों में परिभाषा
श्रद्धया पितृन् उद्दिश्य विधिना क्रियते यत्कर्म तत् श्राद्धम्
पितरों के उद्देश्य से विधिपूर्वक श्रद्धा से किया गया कर्म ही श्राद्ध है। इसे पितृयज्ञ भी कहते हैं।
कूर्मपुराण के अनुसार:
देशे काले च पात्रे च विधिना हविषा च यत् ! तिलैर्दर्भैश्च मन्त्रैश्च श्राद्धं स्याच्छ्राद्धया युतम् !!
देश, काल, पात्र में हविष्य, तिल, कुश और मंत्रों से श्रद्धापूर्वक किया गया कर्म श्राद्ध है।
ब्रह्मपुराण के अनुसार:
देशे काले च पात्रे श्रद्धया विधिना च यत् ! पितृनुद्दिश्य विप्रेभ्यो दत्तं श्राद्धमुदाहृतम् !!
देश, काल, पात्र में विधिपूर्वक श्रद्धा से पितरों के उद्देश्य से ब्राह्मण को दिया गया दान श्राद्ध कहलाता है।
दुग्ध, घृत, मधु से युक्त सुसंस्कृत उत्तम व्यंजन श्रद्धापूर्वक ब्राह्मण को देना ही श्राद्ध है।
क्रमशः अगले भाग में…
✍️ ज्यो. शैलेंद्र सिंगला, पलवल
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








