देवभूमि न्यूज 24 | साहित्य संगम
सुख की खातिर उम्र भर, सहता मन संताप।
मंज़िल फिर भी दूर है, बढ़ता जाता ताप॥
कल के सुख की आस में, आज हुआ बेहाल।
जीवन की इस दौड़ में, बीत गया हर साल॥
सुख पाने की चाह में, दुख को लिया सँवार।
जीवन भर बस खोजता, सुख का सौरभ द्वार॥
सुख की खातिर आदमी, करता नित संघर्ष।
दुख की छाया साथ है, जीवन बना विमर्श॥
दुख से भागे सुख मिले, ऐसी कहाँ मिसाल।
दुख-सुख दोनों साथ हैं, जैसे दिन और रात॥
सुख के पीछे दौड़ते, दुख आया हर बार।
जीवन की इस भूल का, कौन करे उपचार॥
सुख की चाहत ने दिया, दुख का लंबा साथ।
जीवन भर चलता रहा, खाली लेकर हाथ॥
सहते दुख की धूप को, सुख की रखता आस।
जीवन जैसे प्यास में, खोज रहा मधुमास॥
✍️ – डॉ. सत्यवान सौरभ
कवि, सामाजिक विचारक एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पैनलिस्ट, भिवानी, हरियाणा
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश | 9816216579
https://devbhuminews24.in/








