देवभूमि न्यूज 24
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से पापों का क्षय होता है और पितरों को भी पुण्य प्राप्त होता है। पितृपक्ष में आने के कारण इसका फल और बढ़ जाता है।
साल 2026 में इंदिरा एकादशी का व्रत 6 अक्टूबर, सोमवार को रखा जाएगा।
🪔 इंदिरा एकादशी व्रत के नियम
सात्विक जीवनशैली अपनाएं। सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और विष्णु जी का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें। पूजा में पीले फूल, फल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित करें। दिनभर विष्णु मंत्रों और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
🪔 व्रत में क्या खाना चाहिए?
निर्जला या फलाहार व्रत कर सकते हैं। फलाहार में फल, दूध, दही, मखाने ले सकते हैं। सामान्य अनाज और चावल वर्जित है। सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं।
🪔 क्या नहीं करना चाहिए?
दशमी से ही तैयारी करें – मांसाहार, शराब, प्याज-लहसुन, तामसिक भोजन से बचें। क्रोध, विवाद, झूठ और अपमान से बचें। ब्रह्मचर्य और संयम का पालन करें।
🪔 द्वादशी को करें पारण
अगले दिन द्वादशी में पूजा के बाद सात्विक भोजन से पारण करें और यथाशक्ति दान करें।
🚩 हरि ॐ 🚩
धार्मिक, आध्यात्मिक लेख जीवन सुधारने के लिए पढ़ते रहें – देवभूमि न्यूज 24
देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
9816216579
https://devbhuminews24.in/








