सिरमौर पुलिस प्रेस क्राइम डायरी

Share this post

देवभूमि न्यूज 24 / नाहन –
कार्तिकेय तोमर

1. थाना नाहन में 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 05/10/26 को डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने गश्त के दौरान चंबाहा के पास गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। सूचना थी कि रोहित परमार निवासी ददाहू व निकुंज कुमार उर्फ भानु निवासी ददाहू गाड़ी नं0 HP 63C-2969 में कालाआंब से ददाहू की तरफ चिट्टा की खेप लेकर जा रहे हैं।

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से कुल 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन व 1000 रुपए नगद बरामद हुए। दोनों को गिरफ्तार कर थाना नाहन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

2. थाना नाहन में मारपीट पर क्रॉस मामला दर्ज

  • पहला मामला: दिनांक 04.10.2026 को शिकायतकर्ता रामनाथ निवासी अमरपुर, नाहन ने शिकायत दी कि रात करीब 11 बजे उसके निचले फ्लोर पर किरायेदार के कमरे में 4-5 लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। समझाने पर आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर गला पकड़कर मारपीट की और पत्नी से भी हाथापाई की। शोर सुनकर आए पड़ोसी विजय कुमार पर भी हमला किया। इसमें रामनाथ, विजय कुमार, संजय चावला व मनीष सैनी को चोटें आईं।
  • दूसरा मामला: इसी दिन कामेश्वर कपूर निवासी कांडो दुगाना ने शिकायत दी कि वह अमरपुर मोहल्ला में अपने रूममेट के साथ कमरे में था, तभी पड़ोस के कुछ लड़के व मकान मालिक ने आकर गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। दोनों मामलों में थाना नाहन में केस दर्ज है।

3. शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर मामला दर्ज

दिनांक 04.10.2026 को नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ललित गोयल ने शिकायत दी कि दिनांक 04.08.2026 को विधायक श्री अजय सोलंकी द्वारा विल्ला राउंड, नाहन में सौंदर्यकरण कार्य की शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया गया था, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

4. थाना काला आंब में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

दिनांक 04-10-2026 को पुलिस टीम ने त्रिलोकपुर रोड सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति विकास बाबू पुत्र दलवीर सिंह निवासी इटावा, UP को दड़ा-सट्टा लगाते पकड़ा। वह 1 रुपए के बदले 60 रुपए का लालच दे रहा था। कब्जे से पर्चियों सहित 1190/- रुपए बरामद हुए।

5. PO Cell ने 5 मामलों में उद्घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

जिला सिरमौर पुलिस की PO Cell टीम ने थाना पुरुवाला व पांवटा साहिब के 5 मामलों में वांछित उद्घोषित अपराधी गुरदीप उर्फ कोना पुत्र स्व. सुरमुख सिंह निवासी रैनवाला पाटिनाथा को ढकरानी, विकास नगर (उत्तराखंड) से गिरफ्तार किया। नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

देवभूमि न्यूज 24 | मेरा गांव मेरा देश
खबर/विज्ञापन 9816216579
https://devbhuminews24.in/